News
Posted by Bhatt Bhavnaben | March 28, 2026
ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन सेल (HRPC) गुजरात महिला सेल द्वारा अवार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकुंद भाई मेहता (ब्रह्म समाज प्रमुख), जिला आचार्य संघ प्रमुख, कोमल बेन रामानी (सदस्य, नगर पालिका अमरेली), अलका बेन गोंडलिया (सदस्य, नगर पालिका अमरेली) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में यशोधरा बेन पांडिया, पाठिका मेहता, नूतन बेन ताना, उर्मि बेन मेहता, हिरल बा वाड़ा, मालती बेन, राज्य गुरु हंसा बेन स्केलिया, सोनल बेन करेलिया, माधवी बेन भट्ट, किंजल बेन भट्ट, भावेश भाई भट्ट (पाठक स्कूल के संचालक), हार्दिक भाई त्रिवेदी (पाठक स्कूल के आचार्य) तथा पाठक स्कूल के स्टाफ एवं नन्हे बच्चों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर भावना बेन भट्ट द्वारा नन्हे बच्चों को ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन सेल के कार्यों एवं मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन अमरेली जिला अध्यक्ष पाठिका बेन मेहता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन सेल (HRPC) समाज में मानवाधिकारों की रक्षा एवं जागरूकता के लिए निरंतर कार्यरत है तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करता रहेगा।