HRPC द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों अथवा कक्षा 9 से 12 तक विज्ञान विषय में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना है। सम्मान प्रक्रिया गरिमापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से की जाए। कार्यक्रम से संबंधित नियमावली, दिशा-निर्देश एवं अन्य आवश्यक जानकारी संलग्न PDF में उपलब्ध है। सभी संबंधित ब्लॉक एवं जिला टीमों से अनुरोध है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें। यदि उक्त कार्यक्रम किसी शासकीय कार्यालय में अथवा शासकीय कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में कार्यक्रम हेतु ₹1500 की राशि राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। उक्त भुगतान प्राप्त करने हेतु सूची में वर्णित समस्त आवश्यक दस्तावेज संबंधित ब्लॉक टीम या जिला टीम द्वारा समय पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। सभी पदाधिकारी निर्धारित तिथि पर कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें। किसी भी सहायता, शिकायत अथवा सुझाव के लिए HRPC व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9205109288 पर संपर्क किया जा सकता है। (HRPC hereby informs that on the occasion of National Science Day, dated 28 February 2026, it is mandatory to organize programs at every Block and District Level. Under this program, distinguished scientists or students of Classes 9 to 12 who have secured 90% or above marks in Science subjects shall be honored. The selection and felicitation process must be conducted in a dignified and transparent manner. The guidelines, rules, and other necessary instructions related to the program are available in the attached PDF. All concerned Block and District teams are requested to ensure the successful organization of the program as per the prescribed guidelines. If the program is organized in a Government Office or in collaboration with a Government Office, an amount of ₹1500 will be provided by the National Office towards program expenses. For receiving the above payment, all required documents mentioned in the list must be submitted by the concerned Block or District team within the stipulated time. All office bearers are directed to ensure the successful conduct of the program on the scheduled date. For any assistance, complaint, or suggestion, you may contact the HRPC WhatsApp Helpline Number 9205109288 )