News
Posted by | March 30, 2026
दिनांक 30/03/2026 | ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) के तत्वाधान में जिला हापुड़ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल के नेतृत्व में प्रज्ञान कॉन्वेंट स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष एवं डिग्री कॉलेज की प्राचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में श्रीमती रेखा अग्रवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए निशुल्क कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए तथा आवश्यक हेल्पलाइन नंबर उनके मोबाइल में नोट कराए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता त्यागी सहित स्टाफ टीचर्स—रूबी शर्मा, काजल रुहेला, रितु, कनक, ज्योति, रेनू त्यागी, रिया आदि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।