News
Posted by | March 31, 2026
दिनांक 30/03/2026 को अमरेली जिला के लाठी तालुका (गुजरात) अंतर्गत ग्राम लाठी में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) द्वारा महिलाओं के जागरूकता एवं सशक्तिकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का आयोजन HRPC लाठी ब्लॉक लेवल प्रेसिडेंट श्रीमती मालतीबहन हीतेशभाई राज्यगुरु के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आमंत्रित अतिथि के रूप में HRPC क्राइम कंट्रोल सेल गुजरात की प्रेसिडेंट श्रीमती भावनाबहन भट्ट उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को HRPC के कार्यों, महिला अधिकारों, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी तथा बताया कि HRPC किस प्रकार महिलाओं की सहायता कर सकती है। बैठक के अंत में श्रीमती मालतीबहन राज्यगुरु ने सभी महिलाओं का सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया तथा मुख्य अतिथि श्रीमती भावनाबहन भट्ट का मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।